सामाजिक संगठन दुर्गा सोरेन सेना के सरायकेला के जिला अध्यक्ष सनी सिंह का जन्मदिन सुबे के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के आवास पर मनाया गया। जहां पूर्व मुख्यमंत्री को सनी सिंह ने अपने हाथों से केक खिलाया है।

जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष सनी सिंह ने बताया कि यह उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा उन्हें उनके जन्मदिन पर आशीर्वचन प्राप्त हुए।

वहीं 200 की संख्या में आए समर्थकों ने पूरे जमशेदपुर और सरायकेला के लगभग एक दर्जन जगहों पर अलग-अलग तरीके से उनका जन्मदिन मनाया है। वहीं गम्हरिया के दुर्गा पूजा मैदान में साईं बाबा के भजनों के साथ उनके जन्मदिन पर पूजा की जाएगी, जिसमें कई बड़े पदाधिकारी और गणमान्य लोगों का आना सुनियोजित है।
Advertisement
Advertisement