बीते शनिवार को सरायकेला बाजार पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सरायकेला झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर शुभेंदु ने चाईबासा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। जहां उन्होंने कहा है कि झामुमो को बदनाम करने का प्रयास भारतीय जनता पार्टी के बड़े चेहरे करते नजर आ रहे हैं, लेकिन झारखंड की जनता जुमले बाजो की बातों में अब आने वाली नहीं है, झारखंड मुक्ति मोर्चा का जन्म आंदोलन से हुआ है और आंदोलनकारी अब झूठों को पहचान चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के पास झारखंड में ऐसा कोई भी चेहरा नहीं है जिसके बल पर वह चुनाव लड़ सके इसलिए अब बाहर के नेताओं को लाकर सुदूर गांव में चेहरा चमकाने का प्रयास कर रही है।