Jharkhand Pratidin
टॉप ख़बरसमाचारसरायकेला

SARAIKELA स्थानीय लोगों एवं पुलिस के सूझ बूझ और सहयोग से अंततः सरायकेला के हाजत में मृत हुए मोहन मुर्मू के परिजनों को मुआवजे का पहला किस्त सरायकेला एसडीपीओ IPS हरविंदर सिंह के हाथों दिया गया; शेष मुआवजा राशि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा देने की चर्चा है।

पांच दिनों से चर्चा में रहे सरायकेला हाजत में मोहन मुर्मू की मौत में एक अच्छी खबर सामने आई है जहां आधी रात को उप महानिरीक्षक अजय लिंडा के निर्देश पर सरायकेला उपायुक्त अरवा राजकमल एवं सरायकेला पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने मुआवजे के तौर पर ₹200000 की राशि मृतक मोहन मुर्मू के परिजनों को दी है ताकि मोहन मुर्मू के परिजनों को कुछ हिम्मत बंध सके। वही जमशेदपुर से आई जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू का सहयोग भी काफी ज्यादा सराहनीय रहा है लगातार मृतक के परिजनों एवं पुलिस के बीच वार्ता स्थापित करने में उनका अहम योगदान रहा है।

कई बार इस तरह के मामलों में देखा गया है कि स्थानीय उग्र हो जाते हैं लेकिन यहां पर स्थानीयों की शालीनता से यह सिद्ध हो गया कि मामला सुलझाने का ही प्रयास हुआ है ना की किसी भी तरह से उलझाया जाए। वही पुलिस के इस कदम की चर्चा अब जोरों पर है आशा की जा रही है कि 7 नवंबर को परिजन मृतक को अपने साथ ले जाकर अंतिम संस्कार करेंगे। कई प्रकार की खबरें और राजनीतिकरण होने के बावजूद परिजनों एवं स्थानीय लोगों का व्यवहार काफी ज्यादा सौहार्द पूर्ण रहा है। वहीं जिला विधिक सेवा के द्वारा भी शेष राशि समय पर देने की प्रयास की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

Ranchi : बुंडू में सुंडी समाज की एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न, सरकार से किया अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग

jharkhandpratidin

Gamharia : गम्हरिया प्रखंड आने वाले तमाम पंचायत के मुखिया प्रत्याशियों मालती देवी ने नामांकन के पांचवे दिन शुरू किया नामांकन का सिलसिला

jharkhandpratidin

Gamharia: बड़ा कांकडा पंचायत पंचायत की निर्भरता मान मुखिया सुदर्शन सुरेन ने किया नामांकन, भरपूर मिल रहा है लोगों का जन समर्थन

jharkhandpratidin

Leave a Comment

error: Content is protected !!