झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलवाने वाले आंदोलनकारी पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दुर्गा सोरेन सेना की सरायकेला टीम ने एक भव्य आयोजन कर स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता सरायकेला दुर्गा सोरेन सेना के जिला अध्यक्ष सनी सिंह ने किया।
कार्यक्रम में करीब 200 लोगों की मौजूदगी देखी गई। सभी कार्यकर्ताओं ने दुर्गा सोरेन के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि दी। लगातार पूरे कार्यक्रम में दुर्गा सोरेन अमर रहे जैसे नारे लगाए गए, वहीं आम लोगों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए दुर्गा सोरेन की याद में चने और शरबत का वितरण भी किया गया। जिसका क्षेत्र के तमाम लोगों ने भरपूर लाभ लिया है।

जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष सनी सिंह ने बताया की दुर्गा सोरेन एक शेर का जीवन जीने वाले निर्भीक व्यक्ति थे। जिनके आंदोलन का नतीजा आज झारखंड का अलग राज्य होना है। दुर्गा सोरेन आज मौजूद नहीं है लेकिन उनके हर एक सपने को दुर्गा सोरेन सेना पूरा करेगा, दबे कुचले पीड़ित लोगों की आवाज दुर्गा सोरेन सेना बन रहा है और आगे भी बनेगा।