Jharkhand Pratidin
जिलाटॉप ख़बरराज्यसरायकेला

SARAIKELA- भैरव पूजा के साथ राजकीय चैत्र पर्व 2022 छऊ की हुई शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चैत्र महापर्व की पहचान बन चुके झारखंड के सरायकेला जिले के छऊ नृत्य महोत्सव की शुरुआत 3 अप्रैल 2022 के दिन श्री श्री भैरव पूजा के साथ शुरू हुई। जानकारी हो कि झारखंड में छऊ को राजकीय पर्व घोषित किया जा चुका है। पूरे कार्यक्रम के दौरान सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि भैरव पूजा के दौरान छऊ कलाकारों के मंत्रमुग्ध कर देने वाले कलाओं से सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार भी अपने आप को नहीं बचा पाए और स्वयं भी छऊ कलाकारों के साथ विभिन्न मुद्राओं में देखे गए।
आपको बता दें सरायकेला जिले के छऊ में इतिहास के पौराणिक और दैविय कलाओं का नाटकीय रूपांतर होता है। जिसे बहुत ही मोहक तरीके से मंच पर छऊ कलाकार अपने नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत करते हैं। इस नृत्य ने सरायकेला जिले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विशेष पहचान दी है। हालांकि इस बार कोरोनावायरस की वजह से इस महोत्सव को बहुत ही सादे तरीके से मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की प्रतिदिन की सूची कुछ इस प्रकार जारी की गई है।
दिनांक 04/04/2022- शुभघट
05/06/07 -04-2022 को छऊ कॉम्पीटिशन
09/04/2022 को झुमकेसरी पूजा
10/04/2022 को यात्राघट
11/04/2022 को बृन्दाबानीघट
12/04/2022 को गरियाभार घट
13/04/2022 को कलिका घट पूजा सम्पन्न होगी।

Advertisement

Related posts

2 ट्रकों के बीच भिड़न्त में 2 ड्राइवर की मौत: पीछे चल रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने चल रहे ट्रक को मारी टक्कर,

cradmin

जमीन विवाद में परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष: लाठी, तलवार से एक-दूसरे को मारा, 13 घायल, 7 की हालत गंभीर

cradmin

Gamharia : गम्हरिया में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन; रीना धानुका बनी अध्यक्ष

jharkhandpratidin

Leave a Comment

error: Content is protected !!