Jharkhand Pratidin
मनोरंजनसरायकेला

SARAIKELA- भैरव पूजा के साथ राजकीय चैत्र पर्व 2022 छऊ की हुई शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चैत्र महापर्व की पहचान बन चुके झारखंड के सरायकेला जिले के छऊ नृत्य महोत्सव की शुरुआत 3 अप्रैल 2022 के दिन श्री श्री भैरव पूजा के साथ शुरू हुई। जानकारी हो कि झारखंड में छऊ को राजकीय पर्व घोषित किया जा चुका है। पूरे कार्यक्रम के दौरान सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि भैरव पूजा के दौरान छऊ कलाकारों के मंत्रमुग्ध कर देने वाले कलाओं से सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार भी अपने आप को नहीं बचा पाए और स्वयं भी छऊ कलाकारों के साथ विभिन्न मुद्राओं में देखे गए।

 

आपको बता दें सरायकेला जिले के छऊ में इतिहास के पौराणिक और दैविय कलाओं का नाटकीय रूपांतर होता है। जिसे बहुत ही मोहक तरीके से मंच पर छऊ कलाकार अपने नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत करते हैं। इस नृत्य ने सरायकेला जिले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विशेष पहचान दी है। हालांकि इस बार कोरोनावायरस की वजह से इस महोत्सव को बहुत ही सादे तरीके से मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की प्रतिदिन की सूची कुछ इस प्रकार जारी की गई है।

Advertisement

दिनांक 04/04/2022- शुभघट

05/06/07 -04-2022 को छऊ कॉम्पीटिशन 

09/04/2022 को झुमकेसरी पूजा

Advertisement

10/04/2022 को यात्राघट

11/04/2022 को बृन्दाबानीघट

12/04/2022 को गरियाभार घट

Advertisement

13/04/2022 को कलिका घट पूजा सम्पन्न होगी।

Advertisement

Related posts

Gamharia : खलियान में अचानक लगी आग हजारों रुपए का जला पुआल ग्रामीणों ने आग बुझाने का किया प्रयास

jharkhandpratidin

GAMHARIA “वैश्विक शांति के लिए करें इस बार मां दुर्गा की पूजा” – संतोष तिवारी

jharkhandpratidin

Rajnagar : गोपीनाथपुर में पहली बार ओड़िया ओपेरा(जात्रा दरवार) 6 नवंबर से हुआ शुभारंभ

jharkhandpratidin

Leave a Comment

error: Content is protected !!