झारखंड के सरायकेला जिले के एन.आई.टी मैदान में द्वितीय राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा लक्ष्य भेद कर किया गया कार्यक्रम की शुरुआत अर्जुन मुंडा के साथ आए जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष मीरा मुंडा एवं सरायकेला के उपायुक्त के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में सबसे खास बात यह रही कि राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज ओं के द्वारा पदम श्री तीरंदाज दीपिका कुमारी को शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र सिंह ने किया। रैंकिंग प्रतियोगिता 3 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक चलेगा जहां पूरे देश के विभिन्न राज्यों से आए तीरंदाज अपने अपने करतब से अपने राष्ट्रीय स्तर के रैंक को बढ़ाएंगे। कार्यक्रम के दौरान सरायकेला उपायुक्त को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सम्मानित भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया यह बहुत गर्व की बात है कि झारखंड ने तीरंदाजी में पूरे देश का मार्गदर्शन किया है। तीरंदाजी हमारे इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण खेल एकलव्य के समान सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। पिछली बार यह आयोजन हैदराबाद में हुआ था,जिसके आधार पर खिलाड़ी अपने कमान से अपने खेल का स्तर बढ़ाएंगे और विश्व स्तर पर प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पद्मश्री राष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी, पूर्णिमा महतो, जिला पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश एनआईटी निदेशक के.के. शुक्ला, के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।