Jharkhand Pratidin
टॉप ख़बरसरायकेला

GAMHARIA झारखंड में पहली बार सीएसआर के तहत सरकारी अस्पताल का निजी कम्पनी से हुआ एम.ओ.यू।

झारखंड में पहली बार सरायकेला जिले के गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जिम्मेवारी अमलगम स्टील के माध्यम से मनीपाल ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल को दी गई;कार्यक्रम का शिलान्यास झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने किया। वही कार्यक्रम में मौजूद अमलगम स्टील कंपनी के एचआर हेड विजय पांडे ने कहा की अमलगम का यह पहला प्रयास है जो क्षेत्र में रहने वाले तमाम लोगों को अच्छे स्वास्थ्य लाभ की सुविधा क्षेत्र में ही उपलब्ध करवाएगी। वहीं मौके पर मौजूद झारखंड के मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड के बदले हुए सोच का परिणाम है कि अब सुरक्षित और सबसे बढ़िया स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए यहां के लोगों को दूसरे जिले का रुख नहीं अपनाना पड़ेगा। वहीं पूरे कार्यक्रम से प्रभावित होकर प्रभावित होकर उपायुक्त अरवा राजकमल ने बताया इस जिले में अब बदलाव धरातल पर दिखने लगा है जहां निजी कंपनियां निजी अस्पतालों के जरिए मरीजों की सेवा करते थे अब बिना पैसा खर्च किए मरीजों को वही लाभ सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मिलेगा फिर चाहे वह गंभीर बीमारी जैसे हृदय की रोग अथवा मरीजों को आईसीयू की आवश्यकता हो सब कुछ निकट के सरकारी अस्पतालों में ही मिलेगा जो सरकार की पहल को पूर्ण करते देखा जा रहा है। वही कार्यक्रम में वही करोना काल में ऑन ड्यूटी सेविका की मृत्यु हो जाने के उपरांत उनके परिजन को ₹75000 का भी चेक मंत्री चंपई सोरेन के कर कमलों से दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदित्यपुर नगर निगम के अपर आयुक्त गिरजा शंकर ,गम्हरिया अंचल अधिकारी मनोज कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी मारुति मिंज,ग्रुप एचआर हेड विजय पांडे, बसंत कुमार वरिष्ठ महाप्रबंधक अमलगम, तेजपाल सिंह एचआर, प्रबंधक राजीव गोस्वामी,वी एस प्रकाश,अरूप घोष मौजूद थे।

Advertisement

Related posts

Adityapur : गुरु बिन ज्ञान कहां से लाऊं गुरु से बड़ा न कोई जो गुरुवर की लाज बचाई सच्चा शिष्य वही: नीतू शर्मा

jharkhandpratidin

SARAIKELA- भैरव पूजा के साथ राजकीय चैत्र पर्व 2022 छऊ की हुई शुरुआत

jharkhandpratidin

GAMHARIA “वैश्विक शांति के लिए करें इस बार मां दुर्गा की पूजा” – संतोष तिवारी

jharkhandpratidin

Leave a Comment

error: Content is protected !!