Jharkhand Pratidin
Other

GAMHARIA : होली और शबे बारात को लेकर गम्हरिया थाना में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित;जूटे तमाम राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी

होली और शबे बारात को लेकर गम्हरिया थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता गम्हरिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने किया; कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन गम्हरिया के अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने किया पूरे कार्यक्रम में दो महत्वपूर्ण त्यौहार में थाना क्षेत्र में रहने वाले तमाम लोगों से शांति स्थापित करवाने की अपील की गई कार्यक्रम में मुख्य रूप से 20 सूत्री कार्यक्रम समिति के प्रखंड कमरिया प्रखंड अध्यक्ष के साथ जमालपुर मुखिया एवं तमाम राजनीतिक दलों के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पुलिस पदाधिकारी नवीन चंद्र सिंह ने बताया की होली और तमाम त्यौहारों में क्षेत्र में कड़ाई से कानून का पालन करवाना गम्हरिया थाना का पहला लक्ष्य है। मौके पर गम्हरिया थाना के पुलिस पदाधिकारी रितेश कुमार सिंह, राजकुमार राम,भास्कर ठाकुर,अभिजीत कुमार,खलील अंसारी,शशिकांत कुमार पूरी मुस्तैदी से कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमशेदपुर में आयोजित होगा “साइक्लोथाॅन 3”- मारवाड़ी युवा मंच

jharkhandpratidin

सरायकेला जिले में सरहुल पर्व में भी कई विद्यालय खुले रहे

jharkhandpratidin

SARAIKELA सरायकेला जिले में हाई अलर्ट थाने के थानेदारों ने संविधान की शपथ लेते हुए दी तिरंगे को सलामी, जाने क्या-क्या कहा सभी थानेदारों ने

jharkhandpratidin

Leave a Comment

error: Content is protected !!