Jharkhand Pratidin
अपराधखेलजिलाटेक्नोलोजीदेशप्रदेशबिजनेसब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिलाइफ स्टाइल

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव: चूरू में दिन का तापमान 31 डिग्री पर पहुंचा, कई जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी

Hindi NewsLocalRajasthanSikarChuruChange In Weather Due To Active Western Disturbance. Day Temperature Rises To 31 Degrees In Churu. Light Rain And Thunderstorm Warnings In Many Districts.

चूरूएक घंटा पहले

कॉपी लिंकपश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखा  जा रहा है। कई इलाकों में सुबह के समय बादल छाए रहे। - Dainik Bhaskar

Advertisement

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। कई इलाकों में सुबह के समय बादल छाए रहे।

नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से चूरू जिले में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हवाएं चलने लगी। दिन का तापमान बढ़कर 31 डिग्री तक पहुंच गया। लोगों को दिन के समय हल्की गर्मी का भी अहसास हो रहा है।

वहीं मौसम में आए बदलाव से शीतय पेय पदार्थों की दुकानें भी खुलने लगी है। दोपहर के समय लोग धूप की बजाय अब छाव में बैठने लगे हैं। मौसम में आ रहे बदलाव को लेकर अब लोग गर्म कपड़े नहीं पहन रहे हैं।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार नया सिस्टम सक्रिय होने से राजस्थान के पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश, आंधी और बिजली गर्जने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो 8 मार्च के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा।

कृषि अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि सरसो की फसल में इन दिनों चेपा रोग आया हुआ है। इसलिए किसानों को फसल पर कीटनाशक का छिड़काव करना चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि अब भी बारिश होती है तो सरसों की पछेती फसल को नुकसान हो सकता है।ऐसा इसलिए कि पछेती फसल अब पककर तैयार हो गई है।

खबरें और भी हैं…

Advertisement
Advertisement

Related posts

Seraikela : ग्रामीण 5000 की संख्या में पहुंचकर 3 अप्रैल को होने वाली लोक सुनवाई का करेंगे विरोध

jharkhandpratidin

हत्या के ढाई माह बाद परिवार भूख हड़ताल पर: अलवर के एमआईए में मारपीट के मामले में युवक की हत्या हो गई थी, 12 आरोपी में से 5 ही गिरफ्तार

cradmin

Saraikela big breaking आदित्यपुर के सतबहिनी दुर्गा पूजा मैदान में तीन लोगों की हुई हत्या पुलिस जांच में जुटी।

jharkhandpratidin

Leave a Comment

error: Content is protected !!