Jharkhand Pratidin
अपराधखेलजिलाटेक्नोलोजीदेशप्रदेशबिजनेसब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिलाइफ स्टाइल

केलूपॉश मकान दीवार तोड़ सोती महिला पर चढ़ी जीप: खाट पर सो रही वृद्धा गंभीर, पुलिस कर्मचारी के नाम है वाहन, थाने के स्टाफ से धक्का-मुक्की

बांसवाड़ाएक घंटा पहले

दीवार तोड़ केलूपॉश मकान के भीतर घुसी जीप।

Advertisement

सड़क से बेपटरी हुई बंद जीप केलूपॉश मकान की दीवार तोड़ते हुए भीतर सो रही वृद्धा पर चढ़ गई। देर रात हुए हादसे में बुजुर्ग महिला लहूलुहान हो गई। अभी वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। जीप दनाक्षरी निवासी पुलिस ड्राइवर मोहनलाल डिंडोर पुत्र मेघजी डिंडोर के नाम पर है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ड्राइवर मोहन डिंडोर ही जीप चला रहा था। उसके साथ वाहन में दो महिलाएं भी थी। घटना के बाद लोगों ने मोहनलाल की जमकर पिटाई भी की, जो अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने दुर्घटना में मोहनलाल के होने की पुष्टि नहीं की है। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची दानपुर थाना पुलिस को भी देर रात लोगों ने घेर लिया। मौके पर पुलिस जवानाें के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। आक्रोशित लोगों ने गाड़ी के कांच वगैरह भी फोड़ दिए। फिलहाल मौके पर माहौल तनाव भरा है। मामला दानपुर थाने के डूंगला गांव का है।

घर के भीतर खाट में आकर अटकी जीप।

घर के भीतर खाट में आकर अटकी जीप।

Advertisement

होली की डूंड का था प्रतिभोजसूत्रों ने बताया कि पुलिस कर्मचारी की रिश्तेदारी में होली की डूंड का कोई कार्यक्रम था। तभी वह शाम के समय दनाक्षरी से घोेड़ी तेजपुर की ओर गया था। रात को लौटते समय गाड़ी का स्टेयरिंग नहीं कटा। इससे स्पीड में गाड़ी सड़क छोड़कर बिजली पोल, पेड़, बाइक और दीवार तोड़ते हुए केलूपॉश मकान में घुस गई। मकान के भीतर खाट पर सो रही डूंगला निवासी हुमली (70) पत्नी धनजी के सिर के ऊपर जाकर गाड़ी रूकी। इससे वृद्धा लहूलुहान हो गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि घर में करीब 10 सदस्य और थे, जो खाना बनाने और खाने में व्यस्त थे, जो बाल-बाल बचे।

टक्कर से लहूलुहान हुई महिला।

टक्कर से लहूलुहान हुई महिला।

Advertisement

सूचना पर थाने का जाप्ता मौके पर पहुंचा। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने घायल वृद्धा की चिंता जताने की बजाय गाड़ी के फूटे कांच को देखकर लोगों को धमकाया। इससे वहां का माहौल बिगड़ गया। लोगों की भीड़ पुलिस कर्मचारी का पक्ष ले रहे थाने के स्टाफ पर भड़क गई। पुलिस के साथ मौके पर धक्का-मुक्की भी हुई। लोगों ने जमकर हंगामा किया। मजबूरी में थाना स्टाफ को वहां से लौटना पड़ा। खुद थानाधिकारी SI रमेशचंद्र, देवीलाल, हेडकांस्टेबल बादरमल वगैरह मौके पर थे।

पुलिस कर्मचारी को धक्का देकर दूर करती पुलिस।

पुलिस कर्मचारी को धक्का देकर दूर करती पुलिस।

Advertisement

पुलिस से ऐसा मिला जवाबमामले में दानपुर थानाधिकारी रमेशचंद्र फोन नहीं उठा सके। पता चला है कि वह तलवाड़ा कोर्ट में किसी महिला के बयान कराने गए हैं। थाने के ASI कल्याणसिंह ने बताया कि वह 1 मार्च से उदयपुर ट्रेनिंग पर हैं। थाने के ASI रणसिंह ने फोन काट दिया। हेडकांस्टेबल नारायणलाल ने बताया कि दुर्घटना स्थल से वाहन को थाने लाकर खड़ा किया है। पूरा वाहन क्षतिग्रस्त है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई है।

दानपुर थाने के स्टाफ को घेरे खड़ी भीड़।

दानपुर थाने के स्टाफ को घेरे खड़ी भीड़।

Advertisement

खबरें और भी हैं…

Advertisement

Related posts

Seraikela Big Breaking आदित्यपुर के थाना प्रभारी बने सरायकेला के सिंघम नाम से प्रसिद्ध राजन कुमार

jharkhandpratidin

जमीन विवाद में परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष: लाठी, तलवार से एक-दूसरे को मारा, 13 घायल, 7 की हालत गंभीर

cradmin

GAMHARIA गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति दयनीय,टॉर्च की लाइट से करवाया जा रहा है प्रसव;बिफरे पूर्व पार्षद

jharkhandpratidin

Leave a Comment

error: Content is protected !!