अलवरएक घंटा पहले
कलेक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल पर।
अलवर के एमआईए में ढाई माह पहले मारपीट के मामले में एक युवक की हत्या के बाद अब परिजन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। हत्या के बाद एमआईए थाने के सामने शव लेकर बैठे थे। अब सभी दोषियों को गिरफ्तार नहीं करने और परिवार को आर्थिक सहायता नहीं मिलने को लेकर अलवर कलेक्ट्रेट के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
महादवे की झगड़े में मौतएमआईए के निवासी महादेव का उनका पड्रौसियों से झगड़ा था। 27 दिसम्बर को महादेव के साथ मारपीट की गई। जिसमें इलाज के दौरान महादेव की 30 दिसम्बर को मौत हो गई। उसके बाद परिजन शव को लेकर एमआईए थाने के बाहर ही बैठ गए थे। मांग थी कि सभी 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उसके बाद पुलिस ने 5 जनों को गिरफ्तार कर लिया था।
बहन का आरोप 7 आरोपी बाहरमृतक की बहन का आरोप है कि उसके भाई की हत्या के कुल 12 आरोपी थे। जिसमें से पुलिस ने केवल 5 को ही गिरफ्तार किया है। अभी 7 आरोपी बाहर है। पुलिस सातों आरोपियों को गिरफ्तार करे। इसके अलावा उसके मृतक भाई के तीन बच्चे व पत्नी हैं। सरकार की तरफ से परिवार की आजीविका के लिए आर्थिक सहायता दी जाए। इन दो मांगों को लेकर परिवार अलवर कलेक्ट्रेट केसामने भूख हड़ताल पर बैठ गया है।
खबरें और भी हैं…